BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

छत्तीसगढ़ में बड़ा सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बाईक सवार तीन लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ में बड़ा सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बाईक सवार तीन लोगों की मौत
Share

गरियाबंद। गरियाबंद जिले के फिंगेस्वर-राजिम प्रमुख मार्ग स्थित सरगी नाला के पास तेज रफ्तार कार और बाइक आपस में टकरा जाने की वजह से हादसे में बाइक में सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं कार सवार लोगों को मामूली चोटें आई है। मिली जानकारी अनुसार भगवान सिंह यादव खड़मा रवेली निवासी मारुति कार क्रमांक सीजी 04 एचए 0460 में 5 बच्चे समेत 9 सदस्यीय परिवार को लेकर शादी समारोह में शामिल होने परसदा जा रहा था। इसी दौरान फिगेस्वर के समीप सरगी नाला प्रमुख मार्ग में राजिम मार्ग से आ रही बाइक सीजी 4 एचक्यू 2833 से भिडंत हो गई। हादसे इतना भयावह था कि घटना स्थल पर ही फिंगेस्वर बेलर निवासी रामप्रसाद मिरी, राजाराम मिरी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई व ग्राम पोखरा निवासी ऐस कुमार की फिगेश्वर स्थित सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। कार चालक विपरीत दिशा से तेज रफ्तार से आ रहा था जिसके वजह से बाईक व कार आमने सामने भिड़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची फिंगेस्वर पुलिस ने तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है।


Share

Leave a Reply