BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

राजधानी में बड़ा सड़क हादसा: बस और ट्रक की भिडंत में 7 मजदूरों की मौके पर मौत

 राजधानी में बड़ा सड़क हादसा: बस और ट्रक की भिडंत में 7 मजदूरों की मौके पर मौत
Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शनिवार तड़के एक बस और ट्रक आपस में टकरा गए, जिससे बस में बैठे सात मजदूरों की जान चली गई है। वहीं 20 से अधिक सवार घायल हो गए हैं जिन्हें अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें कई की हालत गंभीर बनी हुई है। बस में सवार मजदूर ओडिशा के गंजाम से गुजरात के सूरत जा रहे थे। हादसा आज सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच हुआ। तेज रफ्तार ट्रक रॉन्ग साइड से आते हुए बस को ठोकर मारकर आगे निकल गई है।

 
मिली जानकारी के अनुसार अनलॉक के बाद 30-40 मजदूर काम के लिए सूरत से आई बस में बैठकर ओडिशा के गुंजाम से वापस सूरत जा रहे थे। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक समेत फरार हो गया जिसे पुलिस ने थोड़ी दूर राइस मिल के सामने लावारिस हालत में बरामद किया। भिड़ंत इतनी जोरदार थी की बस में आगे बैठे एक मजदूर का शव ट्रक की छत पर उछल गया जिसे पुलिस ने ट्रक को जब्त करते समय बरामद किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अंबेडकर अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल मंदिर हसौद थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक को जप्त कर लिया है और ट्रक चालक की तलाश में जुटी हुई है।


Share

Leave a Reply