झीरम कांड को ले कर सांसद बैज का आया बड़ा बयान, भाजपा नेताओं को कहा ये.....
बीजापुर | छत्तीसगढ़ में बस्तर सांसद दीपक बैज ने झीरम नक्सली कान पर बड़ा बयान दिया है। सांसद ने इस नक्सली घटना को सुपारी किलिंग बताया।
पढ़ें : बड़ी खबर : जिला अस्पताल परिसर में मृत नवजात शिशु मिलने से फैली सनसनी
उन्होंने इसके लिए सीधे तौर पर तत्कालीन मुख्यमंत्री और मंत्रियों को जिम्मेदार बताया। बैज ने कहा कि झीरम घटना में पूरी तरह तत्कालीन बीजेपी सरकार का हाथ था।
बैज ने कहा कि झीरम कांड में परिवर्तन यात्रा पर निकली कांग्रेस के बड़े नेताओं की निर्मम हत्या कर दी गई थी। उन्होंने तत्कालीन सीएम और मंत्रियों का झीरम घटना में हाथ होने का आरोप लगाया। बैज ने कहा कि झीरम नक्सली घटना में कांग्रेस के कई शीर्ष लीडर्स की हत्या हुई, जिसकी भरपाई अब तक नहीं हो सकी है।




