BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

रायपुर पुलिस की बड़ी सफलता: ब्राउन शुगर के साथ युवक को किया गिरफ्तार

रायपुर पुलिस की बड़ी सफलता: ब्राउन शुगर के साथ युवक को किया गिरफ्तार
Share

रायपुर, राजधानी रायपुर में नशे के अवैध कारोबार पर एक बार फिर पुलिस का डंडा चला है। रायपुर पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 9 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया है।

बताया जा रहा है कि युवक नागपुर से ब्राउन शुगर लाकर राजधानी में फ़िराक में घूम रहा था। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें धार दबोचा है। बहरहाल, पुलिस आरोपी युवक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही हैं।
मिली जानकारी के अनुसार शहर के तेलीबांधा थाना अंतर्गत वीआईपी रोड में मोहम्मद अकरम नाम का युवक ब्राउन शुगर लेकर घूम रहा था। इसी दौरान पुलिस को मुखबीर से इसकी सूचना मिली। जिसके बाद तेलीबांधा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक से पूछताछ कर तलाशी ली। पुलिस की तलाशी में युवक के कब्जे से 9 ग्राम ब्राउन शुगर मिले। पूछताछ में युवक ने पुलिस को बताया कि वह ब्राउन शुगर को नागपुर से लाकर शहर में खपाने की तैयारी में था।
 



Share

Leave a Reply