BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी सफलता: कार से भारी मात्रा में करोड़ों की चांदी की तस्करी करते उत्तर प्रदेश के दो व्यक्ति गिरफ्तार

बड़ी सफलता: कार से भारी मात्रा में करोड़ों की चांदी की तस्करी करते उत्तर प्रदेश के दो व्यक्ति गिरफ्तार
Share

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद पुलिस को बड़ी चेकिंग के दौरान कामयाबी मिली है जिले के सिंघोडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत अन्तर्राजीय चेक पोस्ट रेहटीखोल (छ0ग0 ओडि़सा बॉर्डर) के पास पुलिस पार्टी द्वारा संदिग्ध वाहनो की चेकिंग की जा रही थी तभी बरगढ़ ओडिसा की तरफ से एक सफेद रंग की एम. जी. हेक्टर कार क्रमांक एमपी 07 सीजे 5069 तेज रफ्तार से छत्तीसगढ़ की ओर आ रही थी। उक्त वाहन को चेक पोस्ट के पास रोककर पूछताछ किया गया कार में दो व्यक्ति बैठे मिले।  


पूछताछ करने ड्राईवर के बगल सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम गौरव शल्या पिता सत्येन्द्र शल्या उम्र 22 वर्ष निवासी पुरानी गल्ला मण्डी फतेहाबाद तहसील/थाना फतेहाबाद जिला आगरा, उत्तर प्रदेश एवं वाहन चालक ने अपना नाम संजय खान पिता नूर मोहम्मद उम्र 41 वर्ष सा. पठान मोहल्ला फतेहाबाद तहसील/थाना फतेहाबाद जिला आगरा, उत्तर प्रदेश रहने वाले है। जिनसे पूछताछ करने पर सही तरीके से जवाब नही देने व जवाब गोलमोल व संतोषप्रद नही पाये जाने पर वाहन की तलाशी ली गई तो पीछे डिक्की में बना एक विशेष चेम्बर दिखाई दिया जो सामान्य रूप से वाहनो नही होता है। इससे पुलिस टीम को संदेह हुआ और उस चेम्बर को खुलवाकर चेक किया गया तो चेम्बर में अलग अलग कच्ची चांदी की विभिन्न आकार के सिल्ली 69 नग, चांदी की ज्वेलरी एवं नगदी रकम मिला।

जिसे निकालकर चेक करने पर कच्चा चांदी की सिल्ली अलग-अलग आकार एवं वजन का 13 नग बडा, मध्यम आकार का 33 नग, छोटा आकार का 23 नग वजनी करीबन 235 किलो 600 ग्राम कीमत 1,70,45,000/-  रूपये, चांदी के आभूषण (पायल, ब्रेसलेट) 03 अलग-अलग प्लास्टिक के पाउच में भरा हुआ वजनी करीबन 08 किलोग्राम कीमती करीबन 5,60,000/- रूपये एवं 5,78,900/- रूपये नगदी रकम रखे मिले उक्त मशरूका के संबंध में पूछताछ करने पर वाहन में सवार गौरव शल्या पिता सत्येन्द्र शल्या उम्र 22 वर्ष सा. मकान न0ं 657 पुरानी गल्ला मण्डी फतेहाबाद तहसील/थाना फतेहाबाद जिला आगरा, उत्तर प्रदेश एवं वाहन चालक संजय खान पिता नूर मोहम्मद उम्र 41 वर्ष सा. पठान मोहल्ला फतेहाबाद तहसील/थाना फतेहाबाद जिला आगरा, उत्तर प्रदेश रहने वाले है।

गौरव शल्या से चांदी का कच्चा सिल्ली व चांदी के ज्वेलरी के संबंध में पूछताछ करने बताया कि फतेहाबाद से 100 किलो ग्राम चांदी के आभूषण (पायल, ब्रेसलेट) लेकर बिक्री करने उडीसा जाना व उडीसा में बी.जू. ज्वेलरी शॉप सम्बलपुर ओडिशा में चांदी के आभूषण (पायल, ब्रेसलेट) ज्वेलरी को बिक्री कर बिक्री के कुछ रकम व चांदी की कच्चा सिल्ली को लेकर आना बताया। पुलिस की टीम द्वारा गौरव शल्या से चांदी की कच्चा सिल्ली, नगदी रकम व चांदी की ज्वेलरी के संबंध में दस्तावेज दिखाने को कहा गया तो वह कोई भी वैधानिक दस्तावेज पेश नही कर पाया। चांदी की कच्चा सिल्ली, चांदी की ज्वेलरी व नगदी रकम के संबंध में कोई दस्तावेज नहीं होना से नगदी 5,78,900 रूपये, चांदी की आभूषण (पायल, ब्रेसलेट) वजनी करीबन 08 किलो ग्राम कीमत 5,60,000/- रूपये व 13 नग बडा, मध्यम आकार का 33 नग, छोटा आकार का 23 नग वजनी करीबन 235 किलो 600 ग्राम कीमत 1,70,45,000/-  रूपये,  नगदी रकम 5,78,900/- रूपये एवं वाहन एम.जी. हेक्टर कार क्र0 रूक्क 07 ष्टछ्व 5069 सफेद रंग की कीमत 15,00,000 रूपये को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। आरोपियों में गौरव शल्या पिता सत्येन्द्र शल्या उम्र 22 वर्ष सा. मकान न0ं 657 पुरानी गल्ला मण्डी फतेहाबाद तहसील/थाना फतेहाबाद जिला आगरा, उत्तर प्रदेश। संजय खान पिता नूर मोहम्मद उम्र 41 वर्ष सा. पठान मोहल्ला फतेहाबाद तहसील/थाना फतेहाबाद जिला आगरा, उत्तर प्रदेश। जप्त सामग्री में13 नग बडा, मध्यम आकार का 33 नग, छोटा आकार का 23 नग वजनी करीबन 235 किलो 600 ग्राम कीमति करीबन 1,70,45,000/-  रूपये। चांदी की आभूषण (पायल, ब्रेसलेट) वजनी करीबन 08 किलो ग्राम कीमत 5,60,000/- रूपये। नगदी रकम 5,78,900 रूपये, तथा एमजी हेक्टेयर कार को जब्त किया गया है। 


Share

Leave a Reply