BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |    Corona Update : देशभर में फिर बढ़ने लगा कोरोना का कहर, राजधानी में एक्टिव केस 700 के पार, अब तक 7 की मौत…    |    Corona Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी कोरोना की रफ्तार: रायपुर में 11, प्रदेश में 17 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 50 के पार    |

तेज रफ्तार मालवाहक की चपेट में आने से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत, मासूम बच्ची गंभीर

तेज रफ्तार मालवाहक की चपेट में आने से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत, मासूम बच्ची गंभीर
Share

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के वनांचल तथा ग्रामीण इलाकों में  बेलगाम वाहनों  से होने वाले दुर्घटनाओं का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है इसी क्रम में  बेमेतरा जिले के थानखम्हरिया में अग्रवाल पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार दोपहर 1 बजे मालवाहक और बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 4 साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज कर लिया है। मृतक कबीरधाम जिले के ग्राम डोंगरिया के निवासी थे।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दोपहर 1 बजे के करीब थानखम्हरिया में बेमेतरा रोड पर अग्रवाल पंप के पास बाइक सवार 3 लोगों को विपरीत दिशा से आ रहे मालवाहक ने चपेट मे लिया। जिससे बाइक चला रहे तोरण साहू पिता धुरंिसह साहू (50) ग्रा्रम डोगरिया, कबीरधाम व उसके साथ बैठी उसकी पत्नी दशोदा बाई साहू (47) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं मृतक दंपती की चार वर्षीय बेटी मिनाक्षी साहू को गंभीर चोट पहुंची है। जिसे पहले थानखम्हरिया हास्पिटल ले जाया गया था। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए रायपुर मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन साजा हास्पिटल व थानखम्हरिया पहुंच चुके थे। हादसे के बाद परिवार में गमगीन माहौल है।


Share

Leave a Reply