नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

झारखंड के विकास के लिए भाजपा ही एकमात्र विकल्प : संजय श्रीवास्तव

झारखंड के विकास के लिए भाजपा ही एकमात्र विकल्प : संजय श्रीवास्तव
Share

 रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव समेत कई नेताओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने झारखंड विधानसभा चुनाव में प्रचार का मोर्चा संभाल लिया है। संजय श्रीवास्तव ने मंगलवार को प्रदेश चुनाव प्रभारी डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेई से मुलाकात की एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें झारखंड में ठगबंधन की सरकार का पर्दाफाश करना है एवं झारखंड में सुशासन, आदिवासियों के विकास एवं अंतिम पायदान तक खड़े व्यक्ति का उत्थान करने वाली भाजपा की सरकार बनानी है। उन्होंने यह भी कहा कि "झारखंड के विकास के लिए भाजपा ही एकमात्र विकल्प है"।

प्रदेश महामंत्री श्रीवास्तव ने कहा कि झारखंड में ठगबंधन एवं भ्रष्टाचार के पितामह सोरेन सरकार के शासन को झारखंड के इतिहास में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार का काल के रूप में याद किया जाएगा। जिसके मुख्यमंत्री ही भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में  हो ऐसी पार्टी और ऐसे गठबंधन को जनता कभी दोबारा मौका नहीं देगी। हमें जन-जन तक यह बात पहुंचानी है कि झारखंड में जंगल राज एवं कुशासन समाप्त करना है एवं भाजपा की सरकार बनानी है झारखंड का गौरव झारखंड का खोया हुआ स्वाभिमान फिर से लौटाना है।

 



Share

Leave a Reply