नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

भाजपा की हार का कसक बरकरार, सरोज पांडेय के बयान पर सीएम बघेल ने कसा तंज, कहा- 15 साल मौका मिला, लेकिन…

भाजपा की हार का कसक बरकरार, सरोज पांडेय के बयान पर सीएम बघेल ने कसा तंज, कहा- 15 साल मौका मिला, लेकिन…
Share

 रायपुर। राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय के भाजपा की हार वाले बयान पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि उनकी समीक्षा के बारे में मुझे क्या पता. वो 5 साल पीछे चल रहे, उन्हें 5 साल बाद याद आ रहा. 15 साल उनको मौका मिला, लेकिन लूट-खसोट के अलावा कुछ नहीं किया. हमने जो काम किया, उसका असर ग्रामीण इलाको में देखने को मिलता है, इसलिए छत्तीसगढ़ मॉडल की चर्चा ही हो रही है.

आईआईआईटी के दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए. समारोह के पश्चात उन्होंने मीडिया से चर्चा में 40 प्रतिशत करप्शन और राहुल गांधी के बेल मामले पर बीजेपी के आरोपों पर कहा कि हमारे नेता तो बस बेल में है, जो जेल में हैं, वो गृहमंत्री हैं.

चिटफंड कंपनी बनाकर मनी लांड्रिंग की गई है. इसकी जांच के लिए पत्र लिखा है, लेकिन जांच नहीं हो रही. अब समझ आ रहा है कि मनी लांड्रिंग का पैसा कहां जाता था.

मुख्यमंत्री ने कहा कि महादेव एप पर केस दर्ज किया है, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है, क्योंकि जांच की आंच बीजेपी नेताओं पर पड़ रही है, इसलिए कार्रवाई नहीं हो रही. कर्नाटक के पूर्व मंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि जिस पर आरोप लगा उससे ही पीएम बात कर रहे हैं. भ्रष्टाचार को यदि संरक्षण नहीं दिया जा रहा तो अदानी पर अब तक कोई कार्रवाई क्यों नही हुई, सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार को संरक्षण बीजेपी दे रही.

रायपुर के दक्षिण विधानसभा को बीजेपी द्वारा मॉडल बनाए जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव के चलते सभी अपनी कार्ययोजना बना रहे हैं. हम अपने 5 साल के कार्य और उपलब्धि को लेकर जनता के बीच जाएंगे. वहीं आईआईआईटी के दीक्षांत समारोह को लेकर कहा कि विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया है. छात्र-छात्राओं ने मेहनत की, सभी को बधाई. हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मुझे भी उपाधि से सम्मानित किया जाएगा.

 
 


Share

Leave a Reply