BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |    Corona Update : देशभर में फिर बढ़ने लगा कोरोना का कहर, राजधानी में एक्टिव केस 700 के पार, अब तक 7 की मौत…    |    Corona Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी कोरोना की रफ्तार: रायपुर में 11, प्रदेश में 17 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 50 के पार    |

तालाब में तैरती मिली महिला शिक्षाकर्मी की लाश, इलाके में फैली सनसनी

तालाब में तैरती मिली महिला शिक्षाकर्मी की लाश, इलाके में फैली सनसनी
Share

कोरबा। पूर्व पति से तलाक होने के बाद डेढ़ वर्ष पूर्व दूसरे को शौहर बनाकर उसके साथ रहते वक्त काफी दिनों तक विवाद चलने के बाद एक सप्ताह पूर्व उसके यहां मासूम पुत्री के साथ रहने आयी महिला शिक्षाकर्मी की रविवार तडके पसान तालाब में संदिग्ध तैरती लाश मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार पसान में निवासरत शिक्षाकर्मी वर्ग 3 नाजमीन बेगम उम्र 38 इन दिनों कुम्हारी स्कूल में पदस्थ है। पूर्व पति से तलाक होने के बाद उसने पसान निवासी यूसुफ खान उम्र 35 के साथ शादी रचा लिया था। विगत कुछ माह से इन दोनों के मध्य विवाद चला आ रहा था। जिसके परिणाम स्वरूप दोनों पिछले काफी दिनों से अलग.अलग रह रहे थे। इस दौरान महिला शिक्षाकर्मी की 3 माह पूर्व एक पुत्री हुई थी, जिसका वह अपने स्तर पर पालन पोषण कर रही थी। इन दोनों के मध्य एक सप्ताह पूर्व समझौता हुआ था, जिसके बाद नाजमीन बेगम अपने पति युसूफ के घर पुत्री के साथ आकर रहने लगी थी। इसी बीच नाजमीन बेगम तड़के अपने घर से बिना बताये निकल गई थी। जबकि उसका भाई उसकी पुत्री के रोने पर उसे खोजने लगा। बहन के नहीं मिलने पर वह पसान मेन रोड एवं आसपास के लोगों से अपनी बहन के बारे में जानकारी लेने लगा। इसी दौरान उसे यह जानकारी मिली कि पसान थाना से आधाकिमी दूर तालाब में एक महिला की संदिग्ध हालत में लाश तैर रही है। घटना स्थल पहुंच कर तालाब में उसने उक्त लाश की शिनाख्त नजमीन के छोटे भाई अमीन खान ने कर ली। जिसके बाद उसने पसान थाना पहुंचकर इसकी जानकारी दी। पसान टीआई रामकुमार सिंह राणा अपने हमराह स्टाफ के साथ तालाब पहुंचकर लाश को पानी से निकलवाने के बाद पंचनामा कार्रवाई के बाद उसे पीएम के लिए पोडी उपरोडा सीएचसी के चीरघर भिजवा दिया।


Share

Leave a Reply