नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

BREAKING : सब इंस्पेक्टर सहित 3 पर गिरी गाज, इस मामले में लापरवाही बरतने पर SP ने किया निलंबित...जानिए पूरा मामला..!!

BREAKING : सब इंस्पेक्टर सहित 3 पर गिरी गाज, इस मामले में लापरवाही बरतने पर SP ने किया निलंबित...जानिए पूरा मामला..!!
Share

 कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में पुलिस हिरासत में एक शातिर बदमाश की मौत हो गई है। जिसके बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। आपको बता दें हत्या के प्रयास,बलवा और लूट जैसे गंभीर अपराध के मामलों में फरार चल रहे शातिर बदमाश को 19 जुलाई की देर रात दर्री पुलिस ने गिरफ्तार किया था। बताया जा रहा है कि तड़के साढ़े 5 बजें पर आरोपी को सिविल लाइन पुलिस के सुुपुर्द किया गया। यहां से उसे तुरंत ही मेडिकल काॅलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां परीक्षण के बाद उसे डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना पर एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने दर्री थाना के एक सब इंस्पेक्टर सहित एक कांस्टेबल और एक होम गार्ड को निलंबित कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक पूरा घटनाक्रम कोरबा जिला के दर्री और सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि निगरानी बदमाश सूरज हथठेल के खिलाफ सिविल लाइन थाना में हत्या का प्रयास,बलवा सहित अन्य गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज थे। जिले में उक्त शातिर बदमाश के खिलाफ 14 नामजद अपराध दर्ज थे। हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे सूरज हथठेल की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही थी। इसी बीच आरोपी ने 18 जुलाई को पाली थाना क्षेत्र में एक स्कूटी की लूट कर फरार हो गया था। बताया जा रहा है कि 19 जुलाई की देर रात करीब डेढ़ बजे दर्री पुलिस की टीम ने फरार आरोपी सूरज हथठेल को एनटीपीसी के ओल्ड साईलों के पास संदिग्ध हालत में देखा गया।

पुलिस ने देर रात ही आरोपी को घेराबंदी कर हिरासत में ले लिया था। बताया जा रहा है कि देर रात आरोपी सूरज हथठेल को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने करीब 4 घंटे बाद सुबह साढ़े 5 बजें सिविल लाइन पुलिस के हवाले किया गया। आरोपी सूरज हथठेल की हालत सही नही होने पर उसे तत्काल मेडिकल कालेज अस्पताल ले जाया गया। जहां परीक्षण उपरांड डाक्टर ने सूरज हथठेल को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि इस जानकारी के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।



Share

Leave a Reply