नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

Breaking : आतंकी हमले में शहीद दिनेश मिरानिया को सीएम विष्णु देव साय ने दी अंतिम विदाई

Breaking : आतंकी हमले में शहीद दिनेश मिरानिया को सीएम विष्णु देव साय ने दी अंतिम विदाई
Share

 रायपुर: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में वीरगति को प्राप्त हुए रायपुर निवासी शहीद दिनेश मिरानिया को आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय स्वयं शहीद के निवास पर पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री साय ने शहीद मिरानिया के पार्थिव शरीर को कंधा देकर अंतिम संस्कार में भाग लिया, जो प्रदेश की जनता और सरकार की ओर से गहरा सम्मान का प्रतीक है। इस दौरान सीएम ने शहीद के परिजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया।

सीएम विष्णु देव साय ने कहा, “यह हम सभी के लिए अत्यंत दुःखद क्षण है। शहीद दिनेश मिरानिया की वीरता और बलिदान को छत्तीसगढ़ कभी नहीं भूलेगा। पूरा प्रदेश उनके परिवार के साथ खड़ा है। उनके बलिदान को सदा याद रखा जाएगा।”

शहीद दिनेश मिरानिया की शहादत पर पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। प्रशासन और स्थानीय नागरिकों ने भी बड़ी संख्या में पहुँचकर उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी।



Share

Leave a Reply