नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

ब्रेकिंग - बड़े भाई ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट...जानिए क्या है पूरा मामला

ब्रेकिंग - बड़े भाई ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट...जानिए क्या है पूरा मामला
Share

 रायपुर. राजधानी में आधी रात को बड़े भाई ने छोटे भाई को मौत के घाट उतार दिया. आरोपी ने अपने छोटे भाई को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी. रिंगरोड नंबर 3 स्थित सफायर ग्रीन फेस 2 निवासी आरोपी बड़ा भाई पियूष झा ने अपने छोटे भाई की हत्या कर दी.

आरोपी (काली शर्ट) और उसका भाई

हत्या के बाद आरोपी ने अपनी मां को वीडियो कॉल करके छोटे भाई पराग झा की हत्या की सूचना दी. जिसके बाद आरोपी पियूष झा गन लेकर मौके से फरार हो गया. पुलिस ने तड़के सुबह 4 बजे आरोपी को घेराबंदी कर दबोचा. पूरा मामला विधानसभा थाना क्षेत्र का है.

शराब को लेकर होता था विवाद

थाना प्रभारी दीपक पासवान ने बताया कि ये घटना बीती रात की है. जिसमें फिलहाल जांच की जा रही है. जानकारी के मुताबिक बड़ा भाई पियूष झा शराब का आदी था. छोटा भाई उसे हमेशा शराब पीने के लिए मना करता था. अक्सर इसी वजह से दोनों में विवाद होता था. जिससे आवेश में आकर पियूष झा ने अपने छोटे भाई की हत्या कर दी.

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही दोनों इस नए घर में आए थे. घर किराए का है. रविवार देर रात जब आरोपी की मां ने आरोपी पीयूष झा को फोन किया और पूछा कि तुमने खाना खाया क्या. तो उसने अपनी मां को फोन पर बताया कि मैनें अपने भाई पराग की गोली मारकर हत्या कर दी है.



Share

Leave a Reply