BREAKING : बौखलाए नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, CRPF के 3 जवान घायल, रायपुर में इलाज जारी
दंतेवाड़ा. छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बौखलाएं नक्सलियों ने आज पुरंगेल के जंगल में IED ब्लास्ट किया, जिसकी की चपेट में आने से सीआरपीएफ के 3 जवान घायल हो गए. बस्तर रेंज आईजी पी सुंदरराज ने इसकी पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए रायपुर लाया गया है. निजी अस्पताल में जवान का इलाज जारी है.




