नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

BREAKING NEWS CG: चार तस्करों से 50 किलो गांजा बरामद

BREAKING NEWS CG: चार तस्करों से 50 किलो गांजा बरामद
Share

महासमुंद: बागबाहरा पुलिस ने बुधवार शाम खोपली पड़ाव में कार सवार चार युवकों से करीब 50 किलो गांजा बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने नारकोटिक एक्ट के तहत कार्रवाई की।
थाना प्रभारी वीणा यादव ने बताया कि बुधवार शाम मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने खोपली पड़ाव में पान दुकान के सामने घेराबंदी कर रेवा मोंगरापाली की ओर से आ रही एक सफेद रंग की डिजायर कार क्रमांक यूपी 33 बीएल 3465 को जांच के लिए रोका। सवार व्यक्तियों से पूछने पर चालक ने अपना नाम अनुरूध्द सिंह पिता त्रिभुवन बहादुर सिंह (42)जिला रायबरेली उप्र, बगल सीट में बैठै व्यक्ति ने अपना नाम संजय कुमार सोनी पिता श्रीराम सोनी (35)मिश्रपुर थाना मानधाता जिला प्रतापगढ़ (उप्र) और पीछे बैठै व्यक्ति ने एक ने अपना नाम शिवम सिंह पिता जितेन्द्र सिंह (21) ग्राम रासी थाना सरेनी जिला रायबरेली उप्र और दूसरे ने सचिन सिंह पिता शिवबरन सिंह (27) साण्डी थाना लालगंज कोतवाली जिला रायबरेली (उप्र) का निवासी बताया। पुलिस को वाहन की चेकिंग के दौरान 9 पैकेटों में 50 किलो गांजा कीमती 5 लाख रुपए मिला जिसे जब्त कर नारकोटिक एक्ट 20 बी के तहत आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। आरोपियों से तस्करी में प्रयुक्त वाहन कीमत 5 लाख और 6 नग मोबाइल 22 हजार रुपए नकदी 21 रुपए जब्त किया।



Share

Leave a Reply