CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

BREAKING NEWS : नक्सलियों और सुरक्षाबलों में जोरदार मुठभेड़, 3 नक्सली ढ़ेर, डीआईजी ने की पुष्टि

BREAKING NEWS : नक्सलियों और सुरक्षाबलों में जोरदार मुठभेड़, 3 नक्सली ढ़ेर, डीआईजी ने की पुष्टि
Share

  पखांजूर - कांकेर जिले की सीमा से सटे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में के जंगल में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस फायरिंग में 3 नक्सलियों के ढ़ेर होने की खबर है, मौके से तीन नक्सलियों के शव मिले हैं। सुरक्षाबलों को एक विश्वसनीय सूचना मिली थी कि पेरिमिली और अहेरी दलम माने राजाराम और पेरीमिली सशस्त्र चौकी के बीच केदमारा के वन क्षेत्र में डेरा डाले हुए हैं। सूचना के आधार पर जंगल क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाने के लिए प्राणहिता से दो C60 दलों को लॉन्च किया गया था। जब तलाशी अभियान चल रहा था, नक्सलियों द्वारा पार्टियों पर गोलीबारी की गई और लगभग 7 बजे गोलीबारी हुई है।

तीन नक्सलियों के शव बरामद

मुठभेड़ के बाद तलाशी अभियान के दौरान तीन नक्सलियों के शव हथियार और अन्य सामग्री के साथ बरामद किए गए हैं। शुरुआती जानकारी से पता चलता है कि मृतकों में से एक पेरिमिली दलम के कमांडर बिट्लू मदावी और अन्य दो शव पेरिमिली दलम के वासु और अहेरी दलम के श्रीकांत के हैं।

प्रारंभिक जानकारी यह है कि वासु को पेरिमिली एलओएस के 2023 में डीवीसीएम के पद पर और श्रीकांत को उप के पद पर पदोन्नत किया गया था। बिट्लू मडावी इस साल 9 मार्च को छात्र साईनाथ नरोटे की हत्या के साथ-साथ फरवरी/मार्च 2023 में विसामुंडी और अलेंगा में सड़क निर्माण उपकरण की आगजनी की दो घटनाओं में मुख्य आरोपी था। इस इलाके में सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।

गढ़चिरौली के जंगल में पुलिस नक्सली मुठभेड़ में हथियार सहित 3 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं, गढ़चिरौली डीआईजी ने पुष्टि की है। नक्सलियों के शव व हथियार बरामद हुए हैं उनके नाम इस प्रकार हैं।

1- बिटलू माडवी, कमांडर , पेरीमिली दलम
2 -वासु , डीवीसीएम पेरीमिली दलम
3- श्रीकांत , डिप्टी कमांडर अहेरी दलम



Share

Leave a Reply