नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

BREAKING: चुनावी सीजन में बड़ा खुलासा! धान के भूसे में छुपाकर ला रहे थे 190 पेटी शराब, पुलिस ने धर दबोचा

BREAKING: चुनावी सीजन में बड़ा खुलासा! धान के भूसे में छुपाकर ला रहे थे 190 पेटी शराब, पुलिस ने धर दबोचा
Share

 बेमेतरा: जिले के बेमेतरा के बेरला थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक शराब जब्त की है। यह शराब मध्य प्रदेश से लाई जा रही थी और इसे छुपाने के लिए ऊपर धान का भूसा भरा गया था। पुलिस ने बासा गांव में दबिश देकर स्वराज माजदा ट्रक (CG 04 PU 9647) को जब्त कर लिया, जिसमें भारी मात्रा में शराब भरी हुई थी।इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है—अनिल वर्मा उर्फ बन्नू वर्मा, जो बेमेतरा का पेशेवर शराब तस्कर है, और ट्रक ड्राइवर, जो मध्य प्रदेश का रहने वाला है। पुलिस ने ट्रक के साथ-साथ एक लग्जरी कार (CG 25 M 1025) भी जब्त की है।

शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह शराब चुनाव में खपाने के लिए लाई जा रही थी। पुलिस अब इस मामले में तीसरे व्यक्ति की तलाश कर रही है, जिसने इतनी भारी मात्रा में शराब मंगवाई थी।

जिला पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने कहा कि अवैध शराब के खिलाफ मुहिम लगातार जारी रहेगी और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।



Share

Leave a Reply