नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

Breaking : नक्सलियों की काली करतूत, जवानों से भरी ट्रक को आईडी बम से उड़ाया, दो जवान शहीद, कई घायल…

Breaking : नक्सलियों की काली करतूत, जवानों से भरी ट्रक को आईडी बम से उड़ाया, दो जवान शहीद, कई घायल…
Share

 सुकमा। नक्सलियों ने रविवार दोपहर जिले के सिलगेर इलाके में जवानों पर आईडी ब्लास्ट किया। नक्सलियों ने ट्रक को निशाना बनाकर यह विस्फोट किया। इसमें कोबरा बटालियन के दो जवानों के शहीद होने की जानकारी है। शहीद जवानों के पार्थिव शरीर को घटना स्थल से निकाला जा रहा है। अन्य जवान जवान सुरक्षित हैं। सुकमा के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा इलाका नक्सलियों के बटालियन के प्रभाव वाला क्षेत्र है।

पुलिस के जवान रोज की तरह जगरगुंडा सिलगेर के बीच केटलगुड़ा इलाके में मुवमेंट पर निकले थे कि कैम्प सिलगेर से टेकलगुड़ेम जाने के रास्ते में नक्सलियों ने 201 कोबरा वाहिनी के ट्रक पर विस्फोट किया। जिसमें चालक एवं सहचालक जवान मौके पर शहीद हो गए एवं बाकि सभी जवान सुरक्षित है। घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर जगदलपुर लाए जाने की खबर है।

शहीद जवान के नाम
01. विष्णु आर एवं

02 शैलेन्द्र बताया जा रहा है।



Share

Leave a Reply