नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

Breaking : 3 जिलों में ED की रेड से मचा हड़कंप, जयसिंह अग्रवाल के घर भी दबिश

Breaking : 3 जिलों में ED की रेड से मचा हड़कंप, जयसिंह अग्रवाल के घर भी दबिश
Share

 रायपुर : कोरिया, बालोद और कोरबा में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने दस्तक दी है. बैकुंठपुर के जल संसाधन विभाग के रेस्ट हाउस में आज तड़के ED की दो गाड़ियां पहुंची, जहां उन्होंने रेस्ट हाउस में रह रहे जनपद पंचायत बैकुंठपुर के सीईओ राधेश्याम मिर्झा से पूछताछ शुरू की है. वहीं बालोद में पूर्व मंत्री अनिला भेड़िया के प्रतिनिधि पीयूष सोनी के डौंडी निवास घर में ईडी की टीम पहुंची है. कोरबा में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के घर पर भी ईडी की टीम पूछताछ कर रही है.

आपको बता दे कि जनपद सीईओं के पद पर रहने वाले राधेश्याम मिर्झा पूर्ववर्ती कांग्रेस शासनकाल में प्रभावशाली अधिकारी रहे हैं। कोरबा जिले की जनपद पंचायत पोड़ी-उपरोड़ा में उनके द्वारा कराये गये कार्य और मनमानी काफी सुर्खियों में रहे है। वहीं जनपद सीईओं मिर्झा द्वारा कोरबा में पोस्टिंग के दौरान डीएमएफ फंड में किये गये अनियमितता और भ्रष्टाचार को लेकर ईडी द्वारा जांच किये जाने की भी आशंका जतायी जा रही है। आपको बता दे कि राधेश्याम मिर्झा का मूल पद मंडल संयोजक का है, बावजूद इसके वे कई लग्जरी गाड़ियों के मालिक हैं। रसूखदार होने के साथ ही वसूली को लेकर वे मिर्झा हमेशा विवादों में रहे हैं।



Share

Leave a Reply