नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

ब्रेकिंग : भारी मात्रा में चांदी के आभूषण जब्त...कीमत जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

ब्रेकिंग : भारी मात्रा में चांदी के आभूषण जब्त...कीमत जानकर उड़ जाएंगे आपके होश
Share

 महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से बड़ी खबर सामने आई है। महासमुंद पुलिस ने रेहटीखोल अंतरराज्यीय चेक पोस्ट पर एक कार से भारी मात्रा में चांदी के आभूषणों को बरामद किया है। तस्कर इन आभूषणों को बरगढ़ ओडिशा से रायपुर ला रहे थे। जब्त चांदी की कीमत 42 लाख रुपये आंकी गई है।  कार में सवार दो लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस मामले की पूछताछ कर रही है। 

कार सवार युवकों ने बताया कि वे दोनों बरगढ़ ओडिशा से रायपुर जा रहे है। इसके बाद पुलिस ने कार की तलाशी ली तो अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। कार से 58.480 किलो चांदी के आभूषण बरामद हुए। जब पुलिस ने दोनों को इन आभूषणों से संबंधित दस्तावेज दिखाने के लिए कहा तो युवक कोई भी वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाए। इसके बाद पुलिस ने आभूषणों को जब्त कर लिया, जिनकी कीमत 42 लाख रुपये आंकी गई है। 

बता दें कि महासमुंद पुलिस विभिन्न सामानों की अवैध तस्करी रोकने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। सिंघोड़ा पुलिस और साइबर सेल टीम ने महीने भर के अंदर तीसरी बार भारी मात्रा में सोना और चांदी पकड़ा है। इसके पहले 13 जनवरी को पुलिस ने दो लग्जरी कारों से सात किलो से अधिक सोने के बिस्कुट व पत्ती जब्त की थी। इसी तरह 27 जनवरी को एक कार से 81 ग्राम के सोने का नेकलेस, झूमके, चैन और 23 किलो 790 ग्राम की चार चांदी की सिल्ली जब्त की गई थी। 



Share

Leave a Reply