लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

BREAKING : शराब घोटाला : रामगोपाल अग्रवाल को 5 दिन की ईडी रिमांड, 17 अगस्त को फिर होगी पेशी

BREAKING : शराब घोटाला : रामगोपाल अग्रवाल को 5 दिन की ईडी रिमांड, 17 अगस्त को फिर होगी पेशी
Share

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की मुश्किलें बढ़ गई हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तारी के बाद मंगलवार को उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच रायपुर जिला एवं सत्र न्यायालय में पेश किया। अदालत ने ईडी की मांग स्वीकार करते हुए रामगोपाल अग्रवाल को पांच दिन की कस्टोडियल रिमांड पर भेज दिया है। अब ईडी उनसे शराब घोटाले और कथित मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामलों में पूछताछ करेगी। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद उन्हें 17 अगस्त 2026 को दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, रामगोपाल अग्रवाल की पेशी ईडी की विशेष अदालत में होनी थी, लेकिन विशेष न्यायाधीश के अवकाश पर होने के कारण मामले की सुनवाई जिला एवं सत्र न्यायालय में हुई। ईडी ने अदालत में दलील दी कि कथित वित्तीय लेन-देन, शराब कारोबार से जुड़े नेटवर्क और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की जांच के लिए अग्रवाल से विस्तृत पूछताछ जरूरी है। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने पांच दिन की रिमांड मंजूर कर दी।

अनवर ढेबर के सामने बैठाकर भी हुई पूछताछ
बताया जा रहा है कि शराब घोटाला मामले में ईडी रामगोपाल अग्रवाल की कथित भूमिका, विभिन्न स्तरों पर हुए वित्तीय लेन-देन और मामले से जुड़े अन्य लोगों के साथ उनके संपर्कों की जांच कर रही है। जांच एजेंसी यह भी पता लगाने का प्रयास कर सकती है कि कथित तौर पर अवैध तरीके से अर्जित रकम का लेन-देन किस माध्यम से हुआ और उसका इस्तेमाल कहां किया गया।

इससे पहले रविवार को रामगोपाल अग्रवाल को सेंट्रल जेल में शराब घोटाले के मुख्य आरोपी बताए जा रहे अनवर ढेबर के सामने बैठाकर भी पूछताछ की गई थी। अब ईडी की पांच दिन की कस्टोडियल रिमांड के दौरान जांच को आगे बढ़ाने की तैयारी है।

कोर्ट पहुंचे पूर्व सीएम भूपेश बघेल
रामगोपाल अग्रवाल की कोर्ट में पेशी के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी जिला न्यायालय पहुंचे। उन्होंने रामगोपाल अग्रवाल से मुलाकात की। ईडी की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए बघेल ने कहा कि जांच एजेंसी के पास ठोस सबूत नहीं हैं और कार्रवाई परेशान करने के उद्देश्य से की जा रही है। उन्होंने कथित गवाहों को लेकर भी सवाल उठाए और कार्रवाई का विरोध किया।

3400 करोड़ के कथित शराब घोटाले की जांच
छत्तीसगढ़ के शराब कारोबार में कथित घोटाले को लेकर ईडी और राज्य की अन्य जांच एजेंसियां लंबे समय से जांच कर रही हैं। ईडी का दावा है कि शराब कारोबार में करीब 3,400 करोड़ रुपये का कथित घोटाला हुआ है। इस मामले में कई आरोपियों और उनसे जुड़े लोगों से पूछताछ और कार्रवाई पहले भी हो चुकी है।

जानकारी के अनुसार, कोयला लेवी मामले में रिमांड अवधि पूरी होने के बाद ईओडबल्यू- एसीबी ने रामगोपाल अग्रवाल को शराब घोटाला मामले में भी गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्हें न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेजा गया। अब ईडी की पांच दिन की कस्टोडियल रिमांड के दौरान मामले में उनकी कथित भूमिका और वित्तीय लेन-देन से जुड़े पहलुओं पर पूछताछ की जाएगी।



Share

Leave a Reply