BREAKING : काम में लापरवाही बरतने वाले CMO पर गिरी गाज, मंत्री डहरिया ने किया सस्पेंड, नगर निगम आयुक्त को थमाया नोटिस
रायपुर : छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक ले रहे हैं. इस दौरान मंत्री ने कार्य में लापरवाही बरतने पर बड़े बचेली के CMO को सस्पेंड किया है.इसके साथ ही चिरमिरी नगर निगम आयुक्त को नोटिस जारी किया है. भारत सरकार के उपक्रम ईईएसएल को स्ट्रीट लाइट में लचर व्यवस्था बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है.




