CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

BREAKING :नक्सलियों ने एक बार फिर किया ब्लास, IED ब्लास्ट में CRPF जवान घायल

BREAKING :नक्सलियों ने एक बार फिर किया ब्लास, IED ब्लास्ट में CRPF जवान घायल
Share

 CG  छत्‍तीसगढ़ में नक्‍सल प्रभावित बस्‍तर संभाग में इन दिनों नक्‍सलियों का उत्‍पात लगातार जारी है। ताजा मामला बीजापुर से सामने आया है, जहां नक्‍सलियों के लगाए प्रेशर आइईडी की चपेट में आकर सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया। घायल जवान का नाम रवि कुमार है। जानकारी के मुताबिक घायल जवान के दाएं पैर के एड़ी और बांए हाथ में गंभीर चोट आई है।

दरअसल, नेलसनार थानाक्षेत्र के पंडेमुर्गा के नजदीक आइईडी ब्लास्ट हुआ। जिसमें सीआरपीएफ का जवान घायल हो गया। घायल जवान का प्राथमिक उपचार भैरमगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रायपुर भेजे जाने की तैयारी चल रही है।

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में आइईडी विस्फोट में सीएएफ का जवान बलिदान

बतादें कि बीते सोमवार को बीजापुर जिले के एटेपाल में आइईडी विस्फोट में उत्तरप्रदेश के बलिया जिले के राजपुर निवासी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के असिस्टेंट प्लाटून कमांडर 55 वर्षीय विजय यादव बलिदान हो गए। स्वजन के आने के बाद पार्थिव शरीर को बलिया भेजा जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार होगा।



Share

Leave a Reply