नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

Breaking : बीजापुर में नक्सलियों का खूनी खेल, भाजपा नेता की बेरहमी से की हत्या

Breaking : बीजापुर में नक्सलियों का खूनी खेल, भाजपा नेता की बेरहमी से की हत्या
Share

 बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, इलमिडी थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए भाजपा नेता की हत्या कर दी है। घटना सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात की बताई जा रही है। नक्सलियों ने भाजपा एसटी मोर्चा के उपाध्यक्ष सत्यम पुनेम की मुखबिरी के आरोप में बेरहमी से हत्या कर दी।

भाजपा नेता सत्यम पुनेम की हत्या 

सूत्रों के अनुसार, सशस्त्र नक्सलियों का एक समूह देर रात सत्यम पुनेम के घर पहुँचा और उन्हें जबरन बाहर बुलाकर उनकी हत्या कर दी। वारदात के बाद नक्सली मौके पर पर्चे फेंककर फरार हो गए, जिनमें पुलिस के लिए चेतावनी और शासन विरोधी संदेश लिखे होने की बात सामने आई है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और सुरक्षा बल मौके पर पहुँचे तथा आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। बीजापुर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि “घटना नक्सलियों द्वारा अंजाम दी गई है, क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।”

CG Breaking : बीजापुर में नक्सलियों का खूनी खेल, भाजपा नेता की बेरहमी से की हत्या



Share

Leave a Reply