BREAKING : विधानसभा के द्वितीय सत्र की अधिसूचना जारी, 5 फरवरी से शुरू होगा बजट सत्र, कुल 20 बैठकें होंगी
रायपुर। छत्तीसगढ़ के छठवीं विधानसभा के द्वितीय सत्र की अधिसूचना जारी की गई है, यह बजट सत्र 5 फरवरी से 1 मार्च तक चलेगा, जिसमे कुल 20 बैठकें होंगी। सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी। वित्तीय कार्य के साथ अन्य शासकीय कार्य होंगे। साय सरकार अपना पहला बजट पेश करेगी।





