BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

देवर और भाभी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, एक ही पेड़ पर एक ही रस्सी से दोनों ने दे दी जान

 देवर और भाभी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, एक ही पेड़ पर एक ही रस्सी से दोनों ने दे दी जान
Share

रायगढ़। छाल थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक औऱ महिला ने एक ही पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में छाल थाना टीआई विवेक पाटले ने बताया कि छाल थाना क्षेत्र के ग्राम समरसिंघा में एक युवक और महिला ने गांव के तालाब के पास महुआ पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। 

महिला का नाम यशोदा राठिया और युवक का नाम गुलशन राठिया था। दोनों समरसिंघा गांव के निवासी है। दोनों दूर के रिश्ते में देवर-भाभी थे। महिला शादीशुदा थी। वहीं युवक की शादी नहीं हुई है। परिजन ने बताया कि गुरुवार शाम दोनों घर से बाहर निकले थे। शुक्रवार की सुबह दोनों के शव मिले। स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों के बीच कुछ दिनों से प्रेम संबंध थे। इसकी भनक परिवार के कुछ लोगों को लगी थी। सूचना के बाद अधिकारी तथा मृतक के परिजन घटना स्थल पर पहुंचे थे। आशंका है कि लोकलाज के कारण दोनों ने फांसी लगाई होगी। फिलहाल पुलिस ने दोनों की बॉडी का पीएम करा लिया है। डॉक्टरों ने शार्ट पीएम में मौत का कारण भी आत्महत्या ही बताया है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
 


Share

Leave a Reply