BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

रायपुर के VIP रोड स्थित आलिशान बंगले पर चला एनआरडीए-राजस्व विभाग की टीम का बुलडोज़र, जाने क्या है मामला

रायपुर के VIP रोड स्थित आलिशान बंगले पर चला एनआरडीए-राजस्व विभाग की टीम का बुलडोज़र, जाने क्या है मामला
Share

रायपुर । राजधानी रायपुर में नियमों को ताक पर रखकर कई लोगों ने अपनी धौंस दिखते हुए अवैध निर्माण करवा लिया। कई कॉलोनी तैयार हो गईं, तो कई बिल्डिंग तन गई। लेकिन अब प्रशासन ने ऐसे अवैध निर्माण पर सख्ती शुरू कर दी है। अवैध निर्माण को चिन्हांकित कर प्रशासन ने उन्हें नेस्तोनाबूत करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। ऐसा ही एक मामला आज, रविवार को सामने आया है, जिसमे नियमों को ताक पर रखकर बनाये गए आलिशान बंगले पर एनआरडीए और राजस्व विभाग की टीम ने कार्रवाई की, और उसे तोड़ना शुरू कर दिया है।
यह पूरा मामला राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित बनरसी का है, जहां बिना अनुमति के आलिशान बंगला खड़ा कर दिया गया था। यह बंगला राजधानी के पत्रकार सुनील नामदेव का बताया जा रहा है। आज सुबह एनआरडी और राजस्व विभाग के टीम ने तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई से पहले बंगले को खाली करवा दिया गया था।
दरअसल जिस भूमि पर यह निर्माण किया गया था, वह भूमि कृषि भूमि है और एनआरडीए के मास्टर प्लान के अंतर्गत है। बिना अनुमति इस भूमि पर हुए निर्माण पर कार्रवाई जारी है, और मौके पर एसडीएम देवेंद्र पटेल, एनआरडीए तथा राजस्व विभाग की टीम मौजूद है। यह पूरी कार्रवाई सीईओ ऐयाज तम्बोली के दिशा निर्देश पर हो रही है।
 



Share

Leave a Reply