नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

कारोबारी टैक्स चोरी के आरोप में गिरफ्तार...पत्नी के नाम पर फर्म खोलकर ITC का उठाया लाभ

कारोबारी टैक्स चोरी के आरोप में गिरफ्तार...पत्नी के नाम पर फर्म खोलकर ITC का उठाया लाभ
Share

 रायपुर। सेंट्रल जीएसटी की टीम ने दुर्ग के कारोबारी विनय कुमार टंडन को 10.38 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने अपनी पत्नी के नाम पर ‘ओविया ट्रेडर्स’ नामक फर्म खोलकर फर्जी चालान के जरिए इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का लाभ उठाया। साथ ही, टैक्स देनदारी से बचने के लिए एक और फर्जी कंपनी बनाकर कर चोरी की।

फर्जी चालान से करोड़ों की गड़बड़ी

सेंट्रल जीएसटी की जांच में सामने आया कि 70 करोड़ रुपए मूल्य के चालान बिना किसी वास्तविक आपूर्ति के बनाए गए थे। जांच में यह भी पाया गया कि आरोपी ने माल या सेवाएं प्रदान किए बिना फर्जी बिलिंग के माध्यम से आईटीसी का लाभ उठाया और उसे पास किया। मामले में आवश्यक साक्ष्य मिलने के बाद जीएसटी टीम ने कारोबारी को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई प्रधान आयुक्त राकेश गोयल के निर्देश पर की गई।

ऐसे की गई टैक्स चोरी

जांच एजेंसियों ने आरोपी के व्यापारिक लेन-देन की गहन पड़ताल की। बैंक स्टेटमेंट, ई-वे बिल डेटा और वित्तीय लेन-देन का विश्लेषण करने के बाद पता चला कि आरोपी फर्जी बिलिंग के जरिए टैक्स लाभ उठा रहा था। साथ ही, जांच में यह भी सामने आया कि कारोबारी के पास पहले से ही जीएसटी पंजीकरण था, जहां 1 करोड़ रुपए से अधिक की टैक्स देनदारी लंबित थी। बकाया भुगतान से बचने के लिए उसने अपनी पत्नी के नाम पर एक नया जीएसटी पंजीकरण करवा लिया और फर्जी लेन-देन शुरू कर दिए।



Share

Leave a Reply