CG : 7 लाख के घूस मामले में CBI का छापा, दो अफसरों पर कसा शिकंजा, देर रात तक चली पूछताछ
रायपुर। रायपुर सेंट्रल जीएसटी कार्यालय में सीबीआई ने छापेमारी छापामार कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि सेंट्रल जीएसटी के अधिकारियों पर रिश्वत लेने की शिकायत सीबीआई को मिली थी। जिस पर एक्शन लेते हुए सीबीआई की टीम ने रात को ही जीएसटी दफ्तर में रेड की कार्रवाई कर अधिकारियों से पूछताछ कर रही है। यह कार्रवाई सेंट्रल जीएसटी के इंफोर्समेंट विंग में की गई है, और फिलहाल सीबीआई की जांच जारी है। सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई दस्तावेजों की जांच कर रही है। छापेमारी में क्या कुछ मिला है और इस छापेमारी का आधार क्या है इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।जानकारी के मुताबिक सीबीआई को सेंट्रल जीएसटी के अधिकारियों पर रिश्वत लेने की शिकायत मिली थी। अधीक्षक पल्लव और आशीष पाठक पर रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा था।
जिसके बाद आज सीबीआई ने छापाामार कार्रवाई के बाद जीएसटी अधिकारियों से देर रात तक पूछताछ जारी है। बताया जा रहा है कि सेंट्रल जीएसटी के दो अधिकारियों द्वारा सात लाख रुपये की रिश्वत लेने के मामले में सीबीआई ने छापामार कार्रवाई की है। दोनोंअधिकारी पहले ही निलंबित किये जा चुके है। आपको बता दे बीते दिन ही इस मामले की शिकायत केंद्रीय मंत्रालय तक पहुंची थी।




