नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

आत्महत्या का प्रयास करने वाले सीएएफ जवान को किया गया रायपुर एयर लिफ्ट,साथी जवान के राइफल से खुद पर चलाई थी गोली

आत्महत्या का प्रयास करने वाले सीएएफ जवान को किया गया रायपुर एयर लिफ्ट,साथी जवान के राइफल से खुद पर चलाई थी गोली
Share

 कोंडागांव। कोंडागांव जिले के संवेदनशील कुधुर कैंप में तैनात एक जवान ने अपने साथी जवान के राइफल से आज सुबह खुद पर गोली चला आत्महत्या का प्रयास किया। घायल जवान को साथी जवानों ने तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचाया,जहां प्राथमिक उपचार के बाद जवान को रायपुर एयरलिफ्ट किया गया, फिलहाल घटना के कारण अज्ञात बताया जा रहा। मामला संवेदनशील क्षेत्र में स्थित पुंगारपाल थाना अंतर्गत आने वाले कूधुर कैंप का बताया जा रहा।

 कंपनी कमांडर ने दी जानकारी

सीएएफ पांचवी बटालियन कंपनी कमांडर मुन्नालाल पटेल   ने जानकारी देते हुए बताया की वीरेंद्र कुमार चिडा 53 वर्ष निवासी सामतरा, नगरी जिला धमतरी आज सुबह तकरीबन 7 बजे अपने साथी जवान के राइफल से खुद के पेट पर गोली दागी, जिससे जवान गंभीर रूप से घायल हुआ । जवान पिछले एक साल से कुधूर कैंप में तैनात था और दिनांक 2 जनवरी से लगातार अवकाश पर था, उसकी एसएलआर राइफल कोट रूम में जमा होने के चलते उसके पास राइफल भी नहीं था, गुरुवार सुबह सभी जवान बाहर साफ सफाई करने निकले उस समय अकेला बैरक सो रहा था,बाकी जवान साफ सफाई में लगे हुए थे उसी समय तकरीबन सुबह 7 बजे फायरिंग की आवाज आई, आवाज सुनकर जवान जब बैरक में पहुंचे तो खून से लथपथ कराह रहा था।



Share

Leave a Reply