BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |

नवापारा में पंच चुनाव में अपनी बहु के पराजित होने पर प्रत्याशी ससुर ने की फांसी लगा कर आत्महत्या, जाने पूरी खबर

नवापारा में पंच चुनाव में अपनी बहु के पराजित होने पर प्रत्याशी ससुर ने की फांसी लगा कर आत्महत्या, जाने पूरी खबर
Share

कोरबा | पाली जनपद के ग्राम सैला नवापारा में पंच चुनाव में बहु के पराजित होने पर एक अधेड़ की फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने के बाद उसकी अस्थी जलाकर गांव वाले लौट रहे थे कि दूसरी घटना पंच का चुनाव हारे एक अधेड़ द्वारा फांसी लगा लिए जाने की घटना घटित हो गई। जिससे की पूरे गांव में शोक के कारण सन्नाटा पसर गया है।

सैला नवापारा पंचायत का चुनाव तीसरे चरण में विगत दिनों संपन्न हुआ। इस चुनाव में ग्राम पंचायत सैला के एक वार्ड से बंधु सिंह ध्रुर्वे उम्र 50 पिता महेत्तर सिंह धुर्वे चुनाव लड़ा था। पिछले काफी समय से बंधु सिंह सामाजिक गतिविधियों से जुड़ा हुआ था। गांव वालों के सुख.दुख में हमेशा अपना सरोकार जताया रखता था। इसी वजह से पंचायत के पंच का चुनाव वह लड़ा था कि आने वाले दिनों में वह गांव का उप सरपंच का भी चुनाव लड़ेगा और जीतने के बाद गांव वालों की सेवा में संलग्र रहेगा।
बताया जाता है कि इसी बीच पंचायत का चुनाव परिणाम तीन दिन पूर्व घोषित हुआ। जिसमें बंधु सिंह ध्रुर्वे पंच का चुनाव हार गया। जिसके कारण वह आत्म ग्लानी में घर में पड़े रहता था। इसी दौरान उसने सुना की गांव के ही नवापारा में पंच का चुनाव हार चुकी कमला बाई के ससुर ने फांसी लगाकर दो दिन पूर्व आत्म हत्या कर लिया है। जिसके कारण वह भी परेशान रहने लगा था। इसी वजह से विगत सात फरवरी को वह दिन में एक बजे घर से निकला और बजरंग चौक के पास स्थित अपने मकान में लौट आया और म्यार में लायलोन की रस्सी से फांसी का फंदा बनाकर लटक गया। इस घटना की सूचना उसके पुत्र विश्व विजय धु्रर्वे उम्र 29 द्वारा दिए जाने पर पाली पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतक के शव को फंदे से उतरवाकर उसे पीएम के लिए कल पाली पीएचसी के चीरघर भिजवा दिया।
 


Share

Leave a Reply