नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

72 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रही राजधानी की महिला, CBI अफसर बनकर धमकाया और उड़ा लिए 58 लाख रूपये

72 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रही राजधानी की महिला, CBI अफसर बनकर धमकाया और उड़ा लिए 58 लाख रूपये
Share

 रायपुर। सरकार और पुलिस द्वारा साइबर फ्रॉड को लेकर तमाम जागरूकता अभियान चलाये जाने के बावजूद अब भी लोग बड़े पैमाने पर ठगी का शिकार बन रहे हैं। छत्तीसगढ़ में लगभग हर रोज ऑनलाइन की घटनाएं हो रही हैं। इस बार राजधानी रायपुर में ही 58 वर्षीय एक महिला साइबर ठगों के प्रभाव में आ गई। ठगों ने खुद को सीबीआई का बताकर महिला को 72 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट में रखा। इस दौरान ठगों ने खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच, सीबीआई और आरबीआई का अधिकारी बताते हुए महिला को डरा-धमकाकर उसके बैंक खातों की जानकारी लेने के बाद करीब 58 लाख रूपये की ठगी कर ली।

ठगों ने इस तरह लिया झांसे में

पुलिस में की गई शिकायत के मुताबिक ये पूरा मामला 3 से 8 नवंबर के बीच घटित हुआ। रायपुर में रहने वाली 58 वर्षीय महिला के पास एक अनजान नंबर से फोन कॉल आया, जिसमें सामने वाले शख्स ने खुद को टेलीकॉम डिपार्टमेंट मुंबई का अधिकारी बताया। ठग ने बताया कि महिला के आधार नंबर का उपयोग करके मुंबई के लुईसवाड़ी थाने में किसी इस्लाम नवाब मलिक नामक शख्स ने 311 बैंक खाते खोलकर गैर कानूनी कार्य किये जा रहे है। महिला के मुताबिक इसके बाद फोन कॉल को कथित मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारी से जोड़ दिया गया।

वहां से एक व्यक्ति ने खुद को सब-इंस्पेक्टर विक्रम सिंह बताकर महिला को डराते हुए कई निजी जानकारियां पूछीं और कहा कि अगर वह जांच में सहयोग नहीं करती है, तो उसका मोबाइल नंबर 2 घंटे में बंद हो जाएगा। इसके बाद उन्हे गिरफ्तार कर मुंबई लाया जायेगा। इतना सुनते ही महिला डर गयी। फिर सामने वाले शख्स ने व्हाट्सएप वीडियो कॉल पर जोड़कर कथित तौर पर महिला को डिजिटल अरेस्ट में रखा गया। जहां महिला को यह यकीन दिलाया गया कि पुलिस उनसे ऑनलाइन पूछताछ कर रही है। पीड़ित महिला ने बताया कि शातिर ठगों ने महिला को डरा-धमकाकर वीडियो कॉल पर बने रहने के लिए मजबूर किया और मनी लॉन्ड्रिंग, ड्रग्स की तस्करी जैसे अपराधों में शामिल होने का झूठा आरोप लगाकर काफी डराया धमकाया।

हफ्ते भर में ऐंठ लिए 58 लाख रूपये

इसके बाद उन्होंने महिला से बैंक खातों की जानकारी लेकर अपने बताए खातों में पैसे ट्रांसफर करा लिया। महिला ने बताया कि 3 से 8 नवंबर तक चले इस ठगी में ठगों ने महिला से करीब 58 लाख रुपये ऐंठ लिए। 8 नवंबर को ठगों के निर्देश पर महिला ने अपनी बेटी से संपर्क किया और घटना की जानकारी दी। इसके बाद महिला को उसकी बेटी ने इस फर्जीवाड़े और ठगी का शिकार होने की जानकारी दी। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। महिला के खाते से ठग 58 लाख रूपये अपने अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करा चुके थे। पीड़ित महिला ने इस मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस ने साइबर ठगों की खोजबीन शुरू कर दी है।



Share

Leave a Reply