नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ रायपुर में केस दर्ज, गृह मंत्री शाह पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ रायपुर में केस दर्ज, गृह मंत्री शाह पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
Share

 तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं. एक बार फिर से वो केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर दिए आपत्तिजनक बयान को लेकर मुश्किल में पड़ गई हैं. मोइत्रा के खिलाफ अब छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में माना पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस ने रविवार (31 अगस्त) को यह जानकारी दी.

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए अमित शाह को लेकर विवादित बयान दिया था. घुसपैठ को लेकर किए गए एक सवाल के जवाब में मोइत्रा ने केंद्र सरकार पर सीमा सुरक्षा के मामले में अपनी जिम्मेदारियों से भागने का आरोप लगाया था.

क्या कहा था महुआ मोइत्रा ने
उन्होंने कहा था कि अगर शाह बांग्लादेश से घुसपैठ रोकने में विफल रहते हैं, तो सबसे पहले आपको उनका सिर काटकर अपनी मेज पर रखना चाहिए. उन्होंने कहा था कि इसे रोकना केंद्रीय गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी है, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह पूरी तरह विफल रहे हैं. मोइत्रा के इस बयान के सामने आने के बाद राजनीतिक बवाल मच गया.

विभिन्न धाराओं में केस दर्ज
पुलिस के मुताबिक एक स्थानीय निवासी गोपाल सामंतो की शिकायत के आधार पर बीते शनिवार को माना पुलिस स्टेशन में टीएमसी सांसद के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196 (धर्म, नस्ल, जन्मस्थान, निवास, भाषा आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) और 197 (राष्ट्रीय एकता के लिए पूर्वाग्रह से भरी बातें कहना) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

‘आपत्तिजनक और असंवैधानिक बयान’
शिकायतकर्ता गोपाल सामंतो का आरोप है कि मोइत्रा का बयान आपत्तिजनक और असंवैधानिक है. इसके साथ ही शिकायत में यह भी कहा गया है कि रायपुर के माना कैंप इलाके में भारी संख्या में 1971 में आए बांग्लादेशी शरणार्थी बसे हुए हैं. ऐसे बयान से उनके बीच भय का माहौल बन रहा है और अन्य समुदायों में गुस्सा भड़क सकता है.



Share

Leave a Reply