BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

15 दिनों में केस अचानक बढ़ गए,रायपुर में सबसे अधिक केस सिविल लाइंस, अमलीडीह, पंडरी, मोवा, शंकर नगर , गीतांजलि नगर, राजेंद्र नगर, जैसे पॉश इलाकों में सामने आए

15 दिनों में केस अचानक बढ़ गए,रायपुर में सबसे अधिक केस सिविल लाइंस, अमलीडीह, पंडरी, मोवा, शंकर नगर , गीतांजलि नगर, राजेंद्र नगर, जैसे पॉश इलाकों में सामने आए
Share

रायपुर में 67 दिन बाद कोरोना के 200 से अधिक मरीज मिलने के साथ ही संक्रमण तेज होने का खतरा बढ़ गया है। 5 जनवरी को 200 से अधिक केस मिले थे। उसके बाद लगातार संक्रमितों का आंकड़ा कम होता गया। मार्च के पहले हफ्ते से केस बढ़ने लगे। अब संख्या दो सौ के पार 206 पहुंच गई। हालांकि शनिवार को छुट्‌टी के दिन कम जांच होती है। इसके बावजूद इतने कोरोना पॉजिटिव मिलने से स्वास्थ्य और जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। पिछले दो महीने में संक्रमितों की संख्या 40-45 पहुंच गई थी। इस वजह से आम लोगों के साथ-साथ स्वास्थ्य और प्रशासनिक अमला भी सामान्य स्थिति में लौटने लगा था। पिछले 15 दिनों में केस अचानक बढ़ गए हैं। रायपुर में सबसे अधिक केस सिविल लाइंस, अमलीडीह, पंडरी, मोवा, शंकर नगर , गीतांजलि नगर, राजेंद्र नगर, शैलेंद्र नगर, पचपेड़ी नाका जैसे पॉश इलाकों में सामने आए हैं। इन इलाकों में 90 से ज्यादा संक्रमित मिले हैं। सबसे ज्यादा अमलीडीह में 14 संक्रमित हुए हैं। इसी इलाके के चार परिवारों में 8 पॉजिटिव निकले हैं। सिविल लाइंस में दो परिवारों में 5 से ज्यादा केस मिले हैं। शंकर नगर में भी 12 से अधिक केस मिले हैं। राजेंद्र नगर, पंडरी और मोवा में भी 10-10 से ज्यादा पॉजिटिव सामने आए हैं। ज्यादातर केस में परिवार में दो से अधिक सदस्य पॉजिटिव हुए हैं।

मास्क नहीं पहनने पर चालान काटा तो निगमकर्मी युवती का हाथ मरोड़ा
बिना मास्क घूम रहे लोगों को रोककर चौक-चौराहों पर जुर्माना वसूलने की कार्रवाई के दौरान शनिवार को खम्हारडीह में एक बाइक सवार ने महिला कर्मी का हाथ मरोड़ दिया। सरेराह महिला कर्मी की बदसलूकी से खासा बवाल मच गया। युवक ने काफी देर तक बहस की। 
घटना की खबर मिलने पर पुलिस पहुंच गई। महिला कर्मी की शिकायत पर पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। युवक ने महिला कर्मी से माफी मांग ली। उसके बाद उसने युवक के खिलाफ शिकायत वापस ले ली। नगर निगम ने मास्क सहित नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए स्वसहायता समूह की महिलाओं की ड्यूटी लगाई है। समूह की महिलाएं चौक-चाैराहों और भीड़ वाले इलाकों में बिना मास्क नजर आने वालों को रोककर चालानी कार्रवाई कर रही हैं। कुछ लोग इसे अपमान समझ रहे हैं। यही वजह है कि शनिवार को कार्रवाई के दौरान विवाद हो गया है। शनिवार को खम्हारडीह थाने के पास कुछ महिलाएं चालान काट रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार युवक वहां से गुजरा। उसने मास्क नहीं पहना था। पीछे सीट में बैठा बच्चा भी बिना मास्क था। महिला कर्मचारी ने पहले तो उसे रुकने के लिए कहा। जब वह नहीं माना तो गाड़ी की चाबी निकाल ली। इसी दौरान युवक भड़क गया और उसने बहस शुरू कर दी। कर्मचारी से विवाद के दौरान उसने हाथ पकड़कर मरोड़ दिया। वहां मौजूद अन्य लोगों ने इसका विरोध किया और जब महिलाएं एफआईआर दर्ज कराने थाने पहुंचीं तो युवक भाग गया। खम्हारडीह पुलिस युवक के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, महामारी नियंत्रण कानून के तहत अपराध पंजीबद्ध करने की तैयारी ही कर रही थी कि युवक भी थाने पहुंच गया और उसने वहां महिला कर्मचारी से माफी मांग ली। इसके बाद शिकायत वापस ली गई। निगम के अपर आयुक्त पुलक भट्टाचार्य ने कहा कि निगम को यह कार्रवाई लोगों की सेहत और उनकी भलाई के लिए ही करनी पड़ रही है, लेकिन वे समझ नहीं रहे हैं। महिला कर्मचारी का हाथ पकड़ना और मरोड़ना अनुचित है।

443 लोगों पर कार्रवाई, वसूले जुर्माना
निगम के जोन अमलों ने शनिवार को भी शहर के अलग-अलग इलाकों में कार्रवाई की। इस दौरान 400 से ज्यादा लोगों से जुर्माना वसूला गया। अभियान के तहत निगम जोन-3 की टीम ने 130 लोगों से मास्क नहीं पहनने पर 7650 रुपए जुर्माना वसूला। जोन-2 ने प्रमुख सड़कों और बाजार वाले इलाकों मंे अभियान चलाया। दिनभर चली कार्रवाई में 156 लोग बिना मास्क मिले। सभी लोगों से 12200 रुपये जुर्माना वसूला गया। इसी तरह जोन-4 की टीम ने 102 लोगों से 8300 तथा जोन-7 की टीम ने अग्रसेन चौक पर बिना मास्क मिले 55 लोगों से 5500 रुपये जुर्माना वसूला और भविष्य के लिये कड़ी चेतावनी दी गई।

मास्क और सोशल डिस्टेसिंग को लेकर सख्ती बढ़ाने की तैयारी
मास्क, सोशल डिस्टेसिंग समेत कोरोना नियमों का सख्ती से पालन करवाने शनिवार को कलेक्टर ने नया आदेश जारी किया है। अब पहली बार बिना मास्क पकड़े जाने वालों से जुर्माना और दूसरी बार पकड़े जाने पर एफआईआर दर्ज करायी जाएगी। सार्वजनिक स्थानों और बाजारों में सोशल डिस्टेसिंग का पालन नहीं करने पर 200 जुर्माना लिया जाएगा। कारोबारियों की दुकानें भी सील की जाएगी।
लगातार कार्रवाई के लिए जांच टीम की संख्या को दोगुना किया जा रहा है।

कहां कितनी कार्रवाई रोज देनी होगी रिपोर्ट
सभी जांच व सर्विलांस टीम के साथ इंसीडेंट कमांडरों को रोज रिपोर्ट देनी होगी कि कहां - कहां जांच की गई। कितनी कार्रवाई की गई, कितना जुर्माना वसूला गया। टीम कहां-कहां तैनात थी। जिस टीम की रिपोर्ट नहीं आएगी या कार्रवाई की संख्या कम रहेगी उन्हें नोटिस भी दी जाएगी। शनिवार को निगम की सभी 10 जोनों की टीम ने 1294 लोगों से मास्क नहीं पहनने पर 99,970 रुपए जुर्माना वसूला। 



Share

Leave a Reply