नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

आदर्श आचार संहिता में अब तक 119.70 करोड़ की नकदी...शराब सहित मादक पदार्थ बरामद

आदर्श आचार संहिता में अब तक 119.70 करोड़ की नकदी...शराब सहित मादक पदार्थ बरामद
Share

 रायपुर :- लोकसभा चुनाव-2024 की आचार संहिता लगने के बाद छत्तीसगढ़ में अब तक 119.70 करोड़ कैश, शराब, ड्रग्स और सामग्री जब्त किए जा चुके हैं। हवाला कारोबारी, शराब तस्कर, नशे के कारोबारियों और हेरा-फेरी करने वाले लोगों पर 20 एजेंसियों की कार्रवाई जारी है। जिससे लोकसभा चुनाव में प्रलोभन का इस्तेमाल ना हो।

निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के अनुसार, आचार संहिता से पहले और बाद में सबसे ज्यादा कैश, ड्रग्स और शराब में जब्त किया गया है। वहीं, जब्ती के मामले में दूसरे नंबर पर दुर्ग, तीसरे नंबर पर बिलासपुर, चौथे नंबर पर महासमुंद और पांचवे नंबर पर राजनांदगांव है। एजेंसियों ने वैध दस्तावेज दिखाने पर 1.54 करोड़ की नगदी-सामान रिलीज किया।

जिन एजेंसियों को कार्रवाई की जिम्मेदारी मिली है, उसमें पुलिस विभाग, आयकर विभाग, प्रवर्तन निदेशालय, आबकारी विभाग, सीजीएसटी, डीआरआई, एनसीबी ,सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, आरपीएफ, भारतीय विमानन प्राधिकरण, राज्य विमानन विभाग। राज्य कर (एसजीएसटी), राज्य परिवहन विभाग, भारतीय डाक विभाग, वन विभाग, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया, स्टेट लेवल बैंकिंग कमेटी और फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट ऑफ इंडिया शामिल है।



Share

Leave a Reply