नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

CG – दो अलग-अलग सड़क हादसों में 3 लोगों की हुई दर्दनाक मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम….

CG – दो अलग-अलग सड़क हादसों में 3 लोगों की हुई दर्दनाक मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम….
Share

 रायगढ़/बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ में हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रह रहा है। प्रदेश के दो जिलों में भीषण सड़क हादसों के मामले सामने आए है। दर्दनाक हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई है। घटना से क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। भाटापारा- निपनिया मार्ग में तेज रफ्तार अनियंत्रित हाइवा ने सड़क पार कर रही महिला को रौंद दिया। महिला पुनिता धुव की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, भाटापारा-निपनिया मार्ग पर एक हाइवा तेजी से आ रही थी। इस दौरान हाइवा अनियंत्रित होकर सड़क पार कर रही महिला को रौंद दिया। दर्दनाक हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से नाराज लोगों ने मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति नियंत्रित करना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही मृतक के परिजनों को तत्काल मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। वहीं वाहन चालक को पकड़ लिया गया है।

दूसरा बड़ा हादसा रायगढ़ शहर से लगे काशीराम चौक पर हुआ है। यहां तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। दुर्घटना में दोनों युवकों की मौत हो गई। ग़ुस्साये लोगों ने मौके पर सड़क जाम कर दिया। कुछ लोग गाड़ी पर पथराव करने लगे। पुलिस के रोकने पर भीड़ और भड़क गई। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार ने वाहन के चक्के में दबे मृतक के शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने हाइवा को जब्त किया है।



Share

Leave a Reply