CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

CG : कंबल के सहारे दीवार फांदकर 4 कैदी फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल!

CG : कंबल के सहारे दीवार फांदकर 4 कैदी फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल!
Share

 महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक सामने आई है। सोमवार तड़के करीब 4 बजे चार कैदी जेल की ऊंची दीवार फांदकर फरार हो गए। फरार कैदियों में तीन NDPS एक्ट के आरोपी हैं, जबकि एक चोरी के मामले में जेल में बंद था। घटना की पुष्टि एडिशनल एसपी ने की है। कैदियों के फरार होने की खबर मिलते ही जेल प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक, फरार होने वाले कैदियों की पहचान धरमवीर, लीलाधर, राजेंद्र और पंचराम के रूप में हुई है। इनमें धरमवीर, लीलाधर और राजेंद्र पर नशे के कारोबार से जुड़े होने के आरोप में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज है। वहीं, पंचराम चोरी के आरोप में जेल में बंद था।

पांच कैदियों ने बनाई थी भागने की योजना, एक असफल

बताया जा रहा है कि जेल से भागने की योजना पांच कैदियों ने बनाई थी। इनमें से चार कैदी जेल की ऊंची दीवार फांदकर भागने में सफल रहे, जबकि पांचवां कैदी दीवार पार करने के दौरान नीचे गिर गया। उसे जेल प्रशासन ने मौके पर ही पकड़ लिया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कैदियों ने जेल में उपलब्ध कंबलों का इस्तेमाल कर दीवार पार करने का रास्ता तैयार किया था। घटना के बाद पुलिस फरार कैदियों की तलाश में जुट गई है। आसपास के इलाकों में भी उनकी खोजबीन की जा रही है।

2021 में भी जेल की दीवार फांदकर भागे थे पांच कैदी

महासमुंद जिला जेल से कैदियों के फरार होने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले मई 2021 में भी पांच कैदी दिनदहाड़े जेल की ऊंची दीवार फांदकर फरार हो गए थे। फरार कैदियों में एक उत्तर प्रदेश के गाजीपुर का रहने वाला था, जबकि चार अन्य महासमुंद जिले के निवासी थे।

उस घटना के बाद जेल प्रशासन ने सुरक्षा में लापरवाही के आरोप में चार प्रहरियों को निलंबित किया था। इनमें मुख्य प्रहरी भी शामिल था। अब एक बार फिर जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।



Share

Leave a Reply