नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

CG – कोल्डड्रिंक की बोतल में शराब लेकर पहुंचा शिक्षक! ऐसे खुली पोल, BEO ने थमाया शो-कॉज नोटिस…

CG – कोल्डड्रिंक की बोतल में शराब लेकर पहुंचा शिक्षक! ऐसे खुली पोल, BEO ने थमाया शो-कॉज नोटिस…
Share

गरियाबंद। जिले में एक शिक्षक पर शराब के नशे में स्कूल पहुंचकर बच्चों को पढ़ाने का आरोप लगा है। क्लासरूम में कोल्डड्रिंक की बोतल में महुए की शराब मिलने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, शिक्षक ने शराब लेकर स्कूल आने से इनकार किया है। मामले में BEO ने शिक्षक को शो-कॉज नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। वहीं, अभिभावकों ने स्कूल में मिड-डे-मील को लेकर भी सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि बच्चों को तय मैन्यू के अनुसार भोजन नहीं दिया जा रहा है।

शराबखोरी के मामले में बीईओ ने शिक्षक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। मामले की जांच के लिए टीम बना दी है। बीईओ का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामला मैनपुर ब्लॉक के ज्ञान ज्योति प्राथमिक शाला कामारपारा का है।

ज्ञान ज्योति प्राथमिक शाला कामारपारा में 24 बच्चे अध्ययनरत हैं। स्कूल में 2 शिक्षकों की पदस्थापना की गई है, जिसमें शिक्षक सतीश कुमार दुबे भी शामिल है। ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल समय के दौरान सतीश दुबे महुआ शराब के नशे में पाए गए।

मौके पर पहुंचे कुछ ग्रामीणों ने शिक्षक का वीडियो बना लिया। शिक्षक के इस तरह स्कूल पहुंचने को लेकर ग्रामीणों और पेरेंट्स में नाराजगी है। शराब के नशे में स्कूल आने वाले शिक्षक को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।

ग्रामीणों ने स्कूल में बच्चों को दिए जाने वाले मध्याह्न भोजन को लेकर भी शिकायत की है। आरोप है कि बच्चों को निर्धारित साप्ताहिक मेन्यू के अनुसार भोजन नहीं दिया जा रहा है। लंबे समय से बच्चों को सिर्फ दाल-चावल परोसे जाने की बात भी ग्रामीणों ने कही है। ग्रामीणों का आरोप है कि पीएम पोषण योजना के तहत निर्धारित मेन्यू का पालन नहीं किया जा रहा है।

मैनपुर बीईओ देवनाथ बघेल ने बताया कि शिक्षक को शो-कॉज नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। साथ ही मामले की विभागीय जांच के निर्देश दिए गए हैं।



Share

Leave a Reply