नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

CG - आर्मी भर्ती के दौरान युवक की हुई मौत, दौड़ते हुए वो अचानक जमीन पर गिरा, फिर मौके पर ही गई जान......

CG - आर्मी भर्ती के दौरान युवक की हुई मौत, दौड़ते हुए वो अचानक जमीन पर गिरा, फिर मौके पर ही गई जान......
Share

 बालोद। बालोद जिले के डेंगरापार के रहने वाले राकेश कुमार की आर्मी भर्ती रैली के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मध्यप्रदेश के सागर जिले में आर्मी की सीधी भर्ती रैली चल रही थी, जिसमें राकेश कुमार शामिल हुआ था। भर्ती रैली के दौरान युवक की मौत हो गयी। युवक का शव सागर से वापस लाया गया, जहां उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक डेंगरापार के राकेश कुमार टेरीटोरियल आर्मी की सीधी भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए सागर गया हुआ था, इसी दौरान दौड़ते हुए वो अचानक से गिर पड़ा और फिर कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गयी।  24 साल के राकेश कुमार ने मौत के पहले दो राउंड की दौड़ पूरी कर ली थी, लेकिन आखिरी राउंड में कंप्लीट करते वक्त वो अचानकर गिर पड़े और फिर उनकी मौत हो गयी।

आपको बता दें कि मध्यप्रदेश के सागर जिले में सीधी भर्ती परीक्षा आयोजित हो रही थी। मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार दौड़ के दौरान हार्टअटैक आने से युवक की मौत हुई है। 



Share

Leave a Reply