CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

CG Accident: बेमेतरा-दुर्ग मार्ग पर भीषण हादसा, बाइक सवार जीजा-साले की मौके पर मौत

CG Accident: बेमेतरा-दुर्ग मार्ग पर भीषण हादसा, बाइक सवार जीजा-साले की मौके पर मौत
Share

 बेमेतरा। बेमेतरा जिले के बेमेतरा-दुर्ग मुख्य मार्ग पर ग्राम निनवा के पास शुक्रवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में बाइक सवार जीजा-साले की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों बेमेतरा से दुर्ग की ओर जा रहे थे, तभी उनकी मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

मृतकों की पहचान ग्राम बाबामोहतरा निवासी केदार जायसवाल (62) और ग्राम जेवरा निवासी गोवर्धन सिन्हा (50) के रूप में हुई है। दोनों मोटरसाइकिल क्रमांक CG 25 H 2397 पर सवार थे। हादसा इतना गंभीर था कि दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

पुलिस ने दर्ज किया मर्ग, हादसे की जांच जारी

घटना के बाद बेमेतरा पुलिस ने दोनों मृतकों के संबंध में अलग-अलग मर्ग कायम किया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, 13 नवंबर 2026 को दोनों की मौत के मामले में प्रकरण दर्ज किया गया।

फिलहाल मोटरसाइकिल किस वजह से दुर्घटनाग्रस्त हुई और हादसे में किसी अन्य वाहन की भूमिका थी या नहीं, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों और परिस्थितियों की जांच कर रही है।



Share

Leave a Reply