नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

CG ACCIDENT : बारात से वापस लौट रही गाड़ी का फटा टायर, दो लोगों की मौत, 6 घायल

CG ACCIDENT : बारात से वापस लौट रही गाड़ी का फटा टायर, दो लोगों की मौत, 6 घायल
Share

 महासमुंद : जिले से भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है, बताया जा रहा है कि यहां बारात से वापस लौट रहे पिकअप वाहन अचानक बेकाबू होकर पलट गई, इस हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई वहीं 5 से 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक घटना पटेवा थाना क्षेत्र की बीते रात की बताई जा रही है, जहां पिकअप बरभाठा, पटेवा से उड़ीसा बारात गई हुई थी, जहां से बारातियों को लेकर वापस लौट रही थी, उसी दौरान झलप इलाके में बरेकेल कला नरतोरा के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे दो लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया जबकि पांच लोगों की हालत गंभीर रूप से घायल है, जिनका अस्पताल मे उपचार जारी है।

बताया जा रहा है कि टायर फटने के कारण ये हादसा हुई है, घटना की मिलते ही पुलीस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुमगांव भेजवाया, इधर पुलिस मामले की जांच शुरु कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।



Share

Leave a Reply