नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

CG : मतदान के 48 घंटे पहले से बंद रहेगी सभी शराब दुकानें

CG  : मतदान के 48 घंटे पहले से बंद रहेगी सभी शराब दुकानें
Share

 बलरामपुर: नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के तहत् मतदान एवं मतगणना दिवस निर्धारित किया गया है। वाणिज्यिक कर आबकारी विभाग रायपुर द्वारा मतदान एवं मतगणना दिवस जिले में मदिरा की बिक्री पर प्रतिबंध रखने शुष्क दिवस घोषित किया गया है। जारी निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी राजेन्द्र कटारा ने आबकारी अधिनियम में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए नगरीय निकाय क्षेत्र में संचालित समस्त देशी/विदेशी मदिरा दुकानों को मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व बंद रखने के निर्देश दिये हैं।

अर्थात नगरीय निकाय निर्वाचन के अंतर्गत 11 फरवरी 2025 को मतदान होना है। इसके लिए जिले के समस्त मदिरा दुकान 09 फरवरी से 11 फरवरी तक बंद रहेंगी। इसी प्रकार 15 फरवरी 2025 को नगरीय निकाय निर्वाचन का मतगणना दिवस निर्धारित है। इस दिवस 15 फरवरी को जिले की सभी मदिरा दुकानें बंद रहेंगीं।

इसी प्रकार त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के तहत प्रथम चरण में 17 फरवरी 2025 को मतदान होना है। इसके लिए राजपुर एवं कुसमी की मदिरा दुकानें 15 फरवरी से 17 फरवरी 2025 बंद रहेंगी। द्वितीय चरण में 20 फरवरी 2025 को मतदान होना है इसके लिए बलरामपुर की मदिरा दुकान 18 फरवरी से 20 फरवरी 2025 तक बंद रहेंगी। तृतीय चरण में 23 फरवरी 2025 को मतदान होगा। इसके लिए रामानुजगंज एवं वाड्रफनगर की मदिरा दुकानें 21 फरवरी से 23 फरवरी 2025 तक बंद रहेंगी। उक्त अवधि में जिले के नगरीय निकाय क्षेत्र स्थित समस्त देशी/विदेशी मदिरा दुकानों को सील बंद करने एवं मदिरा क्रय-विक्रय मादक पदार्थों का अवैध रूप से विनिर्माण/परिवहन/संग्रहण/धारण पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने हेतु निर्देशित किया है।

 


Share

Leave a Reply