नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

CG ब्रेकिंग : प्रधान अध्यापक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, बीमारी से थे परेशान

CG ब्रेकिंग  : प्रधान अध्यापक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, बीमारी से थे परेशान
Share

 जगदलपुर :- जिले के नगरनार थाना क्षेत्र के कुरन्दी 2 चिलकुटी में रहने वाले 54 वर्षीय प्रधान अध्यापक ने बीती रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी घर की बेटी ने परिजनों से लेकर अन्य लोगों को दी। उसे महारानी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।मामले की जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कुरन्दी 2 चिलकुटी निवासी सुदुराम कश्यप पिता मंगरु कश्यप 54 वर्ष जो कि माध्यमिक शाला हलबाकचोरा में प्रधान अध्यापक के पद में पदस्थ थे। परिजनों ने यह भी बताया कि इनके बेटे कृष्ण कश्यप और पिता सुदुराम दोनों का इलाज लंबे समय से चल रहा था। वे इससे काफी परेशान थे। बीती रात को परिजनों के साथ खाना खाने के बाद सोने चले गए। जहां रात को तीन से चार बजे के बीच अपने कमरे से निकलकर घर में पेड़ से नारियल रस्सी को गले में फसाकर फांसी लगा ली।

रात को सुदुराम की बेटी प्रीति ने पिता को फांसी पर लटके देखा और परिजनों को आवाज लगाई। जिसके बाद रस्सी को काटकर महारानी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस मामले जांच में जुटी है।
 


Share

Leave a Reply