छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

CG ब्रेकिंग: डबरी में डूबने से एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम का माहौल

CG ब्रेकिंग: डबरी में डूबने से एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम का माहौल
Share

 गौरेला पेंड्रा मरवाही: जिले के पथर्री गांव के बहुटादोल मोहल्ले में डबरी में डूबने से पेंड्रा के एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत हो गई। इस दुखद घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुरे गांव में इस खबर के बाद मातम पसरा हुआ है। मृतकों में दो लड़की और एक बालक है।

तुलसी सिंह अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ आज सुबह पथर्री गांव में बने डबरी के पास खेती काम के लिए गया हुआ था। इस दौरान उसके तीनों बच्चे डबरी में नहाने के लिए उतरे थे। देखते ही देखते तीनों गहरे पानी में समा गये और फिर डूब गये। इधर तीनों बच्चों को अपने पास नहीं पाकर माता-पिता ने उनकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद तीनों का शव डबरी में डूबा हुआ मिला। मृतक बच्चो में 16 साल की चांदनी, 12 साल का सुधार सिंह और 8 साल की भगवती शामिल है।

घटना के बाद मौके पर पहुंच पेंड्रा पुलिस ने बच्चों के शव को पानी से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। वहीं पुलिस मर्ग कायम कर इसकी जांच में जुट गई है।



Share

Leave a Reply