CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

CG Budget 2023 : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज पेश करेंगे ‘भरोसे का बजट’, ये बातें होंगी खास

CG Budget 2023 : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज पेश करेंगे ‘भरोसे का बजट’, ये बातें होंगी खास
Share

 छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार (Bhupesh Baghel Government) आज प्रदेश का बजट पेश करेगी. ये बघेल के इस साल के कार्यकाल का अंतिम बजट है. इसी साल के आखिरी में छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव ( assembly election 2023) भी है।

जनता को संबोधित करते हुए सीएम ने इसे भरोसे का बजट नाम दिया. संबोधन में बोलते हुए कहा कि वही भरोसा जो आपने हम पर जताया है. इसके अलावा कहा कि यह बजट उस भरोसे का बजट है जिसने छत्तीसगढ़ को नवा छत्तीसगढ़ बनने का संबल दिया है. आपके ही ‘भरोसे’ का परिणाम है कि देशभर में मंदी होने के बाद भी छत्तीसगढ़ के बाजारों में रौनक हैं. सबसे कम बेरोजगारी दर छत्तीसगढ़ में है और कहा कि धान खरीदी के मामले में भी छत्तीसगढ़ ने रिकॉर्ड तोड़ा है।

छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी भी आप सबके कंधों पर रखना चाहूंगा

आज आने वाले बजट को लेकर सीएम ने कहा कि यह बजट हाई फाई नहीं होगा. यह लोगों के सपने को हकीकत में बदलने वाला बजट होगा.यह बजट आसमान नहीं जमीन की बात करेगा. इसके अलावा कहा कि छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी भी आप सबके कंधों पर रखना चाहूंगा कि छत्तीसगढ़ को ‘नकारात्मकता’ से भर देने वालों को पहचानिए और नवा छत्तीसगढ़ की इस यात्रा को सब लोग मिलकर रफ्तार दीजिए।

अनियमित संविदा कर्मचारियों को गुड न्यूज!

अनियमित संविदा कर्मचारियों को गुड न्यूज मिल सकती है। उनके सपने पूरे हो सकते हैं। सीएम बजट में कर्मचारियों के संविलियन की राह खोल सकते हैं। वहीं युवाओं के लिए रोजगार, पुलिस भर्ती, शिक्षक भर्ती समेत कई घोषणाएं हो सकती हैं।

खेती-खलिहान और किसान 

किसानों के जरिए सत्ता पर काबिज होने वाली प्रदेश की कांग्रेस सरकार इस बार फिर किसानों के लिए बड़ी घोषणा कर सकती है। धान पर प्रदेश की राजनीति केंद्रित रहती है। ऐसे में धान पर बोनस को लेकर केंद्र और राज्य सरकार में हमेशा ठनी रहती है। ऐसे में राज्य सरकार बड़ा ऐलान कर सकती है।



Share

Leave a Reply