नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

CG : जल विभाग में कुर्सियों का बदलाव, शंकर ठाकुर को अहम जिम्मेदारी, कई मुख्य अभियंता इधर-उधर, देखें लिस्ट…!!

CG : जल विभाग में कुर्सियों का बदलाव, शंकर ठाकुर को अहम जिम्मेदारी, कई मुख्य अभियंता इधर-उधर, देखें लिस्ट…!!
Share

  रायपुर:  छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है, जिसके तहत विभाग ने आदेश जारी कर प्रमुख अभियंता से लेकर कई मुख्य अभियंताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। जारी आदेश के अनुसार, शंकर ठाकुर (मुख्य अभियंता, सिविल) को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक प्रमुख अभियंता, जल संसाधन विभाग का प्रभार दिया गया है।

वहीं 6 मुख्य अभियंताओं की नई पदस्थापना की गई है, जिसमें मक्सी कुजूर को मुख्य अभियंता, महानदी परियोजना रायपुर, शंकर राव सोने को मिनीमाता (हसदेव) बांगो परियोजना बिलासपुर, जितेन्द्र कुमार नेताम को हसदेव कछार बिलासपुर, अलेक्जेंडर ग्राहम को गोदावरी कछार जगदलपुर, अनिल कुमार खलको को हसदेव गंगा कछार अंबिकापुर और सतीश कुमार टीकम को महानदी-गोदावरी कछार रायपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस फेरबदल को विभागीय कार्यों में गति और बेहतर समन्वय के उद्देश्य से अहम माना जा रहा है।

देखें लिस्ट…

 

 



Share

Leave a Reply