नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

CG- कलेक्टर ने उपअभियंता को किया निलंबित,यहां बड़ी लापरवाही...जानिए मामला...!!

CG- कलेक्टर ने उपअभियंता को किया निलंबित,यहां बड़ी लापरवाही...जानिए मामला...!!
Share

 मुंगेली :-  कलेक्टर राहुल देव ने नगर पालिका उप अभियंता दीपक देवांगन को निलंबित कर दिया है, दीपक देवांगन के खिलपाफ कार्य में रूचि नहीं लेने का शिकायत मिल रही थी , जांच में सही पाया गया जिसके बाद कलेक्टर ने उप अभियंता के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया |

मिली जानकारी के अनुसार मुंगेली नगर पालिका के उप अभियंता दीपक कुमार देवांगन के खिलाफ कार्य में रूचि नहीं लेने की शिकायत मिल रही थी, इसके साथ ही बिना सक्षम अधिकारी के अनुमति से कार्यालय में लगातार अनुपस्थित रहता था, जिसके कारण विकास कार्य बाधित हो रही थी , वही विकास कार्य धीमी होने के कारण क्षेत्र के लोगो में दीपक देवांगन के खिलाफ खासी नाराजगी थी |

नगर पालिका उप अभियंता दीपक देवांगन के खिलाफ मिल रही शिकायत को लेकर कलेक्टर राहुल देव उनके खिलाफ जाँच कर प्रतिवेदन देने के निर्देश दिए थे, जिसमें जाँच अधिकारी द्वारा शिकायत को सही पाया गया, जिसके बाद कलेक्टर ने सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील नियम) 1966 के नियम 9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया, निलंबन अवधि में उन्हें निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी, और कार्रवाई करते हुए उप अभियंता को मुख्यालय नगर पालिका परिषद लोरमी से संबद्ध किया गया है |



Share

Leave a Reply