CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

CG Crime News : शादी, धोखा और खूनी साजिश… बीवी का कत्ल कर 6 टुकड़ों में काटी लाश, ऐसे खुला राज

CG Crime News : शादी, धोखा और खूनी साजिश… बीवी का कत्ल कर 6 टुकड़ों में काटी लाश, ऐसे खुला राज
Share

 बिलासपुर। जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है जिसमें एक पति ने अपनी ही पत्नी के लाश के 6 टुकड़े कर दिए और उन टुकड़ों को झिल्ली में लपेटकर टेप लगाकर सिंटेक्स में रख दिया। मामलें में पुलिस ने आज खुलासा किया है। सकरी थाना क्षेत्रांतर्गत उसलापुर में रविवार रात सिंटेक्स की पानी टंकी( water tank) में 6 टुकड़ो में महिला की लाश मिली।

जानकारी के मुताबिक 2 महीने पहले पति ने पत्नी की हत्या कर दी, फिर बॉडी के टुकड़ो को टेप से लपेटकर पानी टंकी में लाश छुपा दी थी. घर से बदबू आने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना पर सकरी पुलिस मौके पर पहुंची.।

ऐसे हुआ खुलासा 

उसलापुर ओवरब्रिज के पास रहने वाले पवन सिंह ने अपनी पत्नी सती साहू की 2 महीने पहले हत्या कर दी थी।आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद उसकी लाश के टुकड़े-टुकड़े किए और उसे अपने घर के छत में सिंटेक्स के पानी टैंक में 2 महीने से छुपा कर रखा हुआ था। घर से बदबू आने पर आसपास के लोगों ने सकरी पुलिस को दी।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की तो घर में रखे पानी टंकी में मृतका का शव टुकड़ों में पड़ा हुआ था। आरोपी शव को टेप से लपेट कर रखा हुआ था।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिम्स से भेज दिया है और आरोपी पति को हिरासत में लेकर हत्या की वजह समेत सभी तथ्यों पर पूछताछ कर रही है।



Share

Leave a Reply