CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

CG CRIME NEWS : पुलिस को मिली बड़ी सफलता : तेंदुए खाल की तस्करी करने वाले 2 तस्कर गिरफ्तार

CG CRIME NEWS : पुलिस को मिली बड़ी सफलता : तेंदुए खाल की तस्करी करने वाले 2 तस्कर गिरफ्तार
Share

 कांकेर। CG CRIME NEWS : जिले से बड़ी खबर आ रही है जहां जंगली जानवर तेंदुए की खाल की तस्करी के मामले में थाना कांकेर व वन विभाग की संयुक्त टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से जंगली जानवर तेंदुए की खाल के दो टुकड़े भी बरामद किए गए हैं। आरोपी के कब्जे से बरामद तेंदुए की खाल की अंतरराष्ट्रीय कीमत 20 लाख रुपये आंकी गई है। बुधवार रात में मुखबिर के माध्यम से सूचना मिला था कि दो व्यक्ति फरार हैं. और कांकेर-नरहरपुर रोड में संदिग्ध स्थिति में खड़े होकर बेचने के लिए जंगली जानवर तेंदुए की खाल को रखें है।

बता दें कि थाना प्रभारी कांकेर एवं वन परिक्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में उपरोक्त जानकारी का अधिकारी कांकेर की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर सत्यापन किया गया. और दोनों संदिग्धों को दबोच लिया गया। आरोपियों की तलाशी पर दोनों आरोपियों के संयुक्त कब्जे से जंगली जानवर तेंदुए की खाल के दो टुकड़े बरामद किए गए। और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी का नाम- (1) रैतू राम कोर्रम, (2) तेजू राम कश्यप।



Share

Leave a Reply