छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

CG CRIME NEWS : आपसी विवाद में मां के साथ मिलकर बेटे ने अपने पिता की कर दी हत्या...

CG CRIME NEWS : आपसी विवाद में मां के साथ मिलकर बेटे ने अपने पिता की कर दी हत्या...
Share

सुकमा : जिले के कुकानार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केरातोंग में मां के साथ मिलकर बेटे ने अपने पिता की इतनी पिटाई कर दी कि उसकी मौत हो गयी। आस-पास के लोगों ने बताया कि पत्नी बुधरी मुचाकी एवं बेटा पीदे मुचाकी ने बेदम पिटाई के बाद मृतक कोसा मुचाकी का गला भी दबा दिया था, जिसके चलते घटना स्थल पर ही कोसा मुचाकी ने दम तोड़ दिया।


प्राप्त जानकारी अनुसार आमा पंडुम के बाद ग्राम केरातोंग निवासी कोसा मुचाकी अपने घर खाना खाने आया, इस बीच वह अपनी पत्नी बुधरी मुचाकी एवं बेटा पीदे मुचाकी के साथ विवाद करने लगा। बात इतनी बढ़ गयी कि, पत्नी बुधरी मुचाकी एवं बेटा पीदे मुचाकी दोनों ने गुस्से में आकर पिता कोसा मुचाकी के चेहरे, सीने, पेट को लात घूसों से मारते हुए, गला दबाकर उसे मार डाला। इस घटना के बाद आस-पास के लोगों ने कुकानार थाने में इसकी सूचना दी, जिसके बाद थाना प्रभारी मनीष मिश्रा एवं टीम घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पत्नी एवं बेटा दोनों आरोपियों को धारा 302, 34 आईपीसी के तहत गिरफ्तार कर लिया। जिन्हें आज कुकानार थाना में कार्यवाही के उपरांत सुकमा न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल दाखिल कर दिया गया।
 



Share

Leave a Reply