नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

CG CRIME : सौतेले पिता ने 12 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, मां की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार

CG CRIME : सौतेले पिता ने 12 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, मां की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार
Share

 बलरामपुर: जिले में रिश्तों को कलंकित करने का मामला सामने आया है। यहां सौतेले पिता ने 12 साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी करते हुए दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता के पिता की पांच साल पहले मौत हो चुकी है। इसके बाद उसकी मां ने दूसरी शादी की थी। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक मासूम से दुष्कर्म की ये घटना सनावल थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि पीड़ित मासूम के पिता की बीमारी से मृत्यु हो गई थी। इसके बाद साल पहले पीड़िता की मां से आरोपी पिता ने चूड़ियाही विवाह किया था। बताया जा रहा है कि आरोपी सौतेले पिता की नीयत बच्ची पर खराब हो गई थी। पीड़िता ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 29 दिसंबर की दोपहर में उसकी सबसे छोटी बेटी घर पर नहीं थी। जिसे ढूंढने के लिए वह घर से कुछ दूर पर स्थित तालाब के पास पहुंची थी। वहां उसने आरोपी पिता को बच्ची से दुष्कर्म करते देखा।

मामले की जानकारी होने के बाद बच्ची को उसकी मां किसी तरह आरोपी के चंगुल से छुड़ाकर अपने साथ घर ले आई। इसके बाद रात में आरोपी ने दोबारा बच्ची को अपने साथ कमरे में लेकर गया और फिर से दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। इस घटना के बाद पीड़िता की मां ने सनावल थाना पहुंचकर इस घटना की रिपोर्ट दर्ज करायी। बच्ची के साथ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।



Share

Leave a Reply